Home क्राईम देवर ने भाभी के अवैध संबंध का किया विरोध,हमला कर हत्या की कोशिश।
क्राईमझारखण्डराज्य

देवर ने भाभी के अवैध संबंध का किया विरोध,हमला कर हत्या की कोशिश।

Share
Share

छानबीन में जुटी पुलिस,एक को लिया गया हिरासत में।

चतरा। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में एक युवक को अपने भाभी के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। भाभी के प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। देवर का आरोप है कि मेरी भाभी का अवैध संबंध प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से चल रहा था। जिसका विरोध जख्मी युवक द्वारा लगातार किया जा रहा था। जिसके कारण भाभी के प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। युवक को जब होश आया तो उसने अपने परिजनो को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान कौलेश्वर यादव के 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में पीड़ित युवक मनोज ने बताया कि उसकी भाभी का अवैध संबंध उसके प्रेमी रिशु कुमार से चल रहा था। भाई सिरसा में मजदूरी करते हैं। जिसका लाभ उठाते हुए भाभी ने अवैध संबंध एक युवक से कायम कर लिया। जब इस बात की जानकारी देवर को हुई तो उसके द्वारा इसका विरोध किया गया।आरोप है कि इस बीच कई बार भाभी को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देखा था। पीड़ित युवक जब रात करीब 9 बजे शौच के लिए बाहर निकला तो सरसों के खेत में उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जिसके बाद युवक अपने भाभी और उसके प्रेमी को देखा। पीड़ित युवक ने भाभी के प्रेमी का हाथ पकड़ लिया और बोला चलो घर।जिसके बाद आक्रोशित प्रेमी ने युवक को कहा तुम मुझे पहचान लिए हो, मुझे छोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ित युवक से प्रेमी ने हाथ छुड़ाया और पास रखे तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी खून से लतपथ हो गया और युवक अचेत होकर गिर गया। जब युवक बेहोश हुआ तो युवक को मरा समझ कर भाभी का प्रेमी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सूत्रों के अनुसार भाभी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।थाना प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...