Home झारखण्ड जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला‌ का आयोजन।
झारखण्डराज्य

जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला‌ का आयोजन।

Share
Share

उपायुक्त ने दिया समय पर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्याशला का आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जरूरत अब लगातार बढ़ रही है। इसलिए इसका समय पर निष्पादन करना महत्वपूर्ण है। विलंब से प्रमाण पत्र बनने से आमजन भी परेशान होते हैं। ऑनलाइन निबंधन में फर्जीवाड़ा होने की भी संभावना है। इसलिए प्रमाण पत्र बनाते समय सावधानी बरते एवं सतर्क रहें। आवेदनों की गहनता से जांच करें। उन्होंने निजी अस्पतालों को भी समय पर जन्म एवं मृत्यु की जानकारी सांख्यिकी विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण-सह-कार्याशला में प्रशिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने जन्म-मृत्यु निबंधन की जरूरत तथा उसके बढ़ते महत्त्व को रेखांकित किया। साथ ही समय पर प्रमाण-पत्र लेने के लाभ के बारे में आमजनों को जागरूक करने, शत-प्रतिशत व ससमय निबंधन के संबंध में किए जा रहे प्रयास और आ रही समस्या एवं उसके समाधान पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इसके अतिरिक्त जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए निजी अस्पतालों की बढ़ती भूमिका के बारे में जनमानस को बताने, जन्म-मृत्यु के आवेदन में मांगे गए सांख्यिकी सूचना का राज्य की योजना निर्माण में महत्त्व, ऑनलाईन निबंधन में हो रहे फर्जीवाडे से जनता को जागरूक करने, मेडिकल कॉज ऑफ डेथ प्रतिवेदन को पूर्णतः लागू करने और उनके महत्त्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश कुमार लोहरा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, कनीय सांख्यिकी सहायक राज कुमार, ऑपरेटर प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...