Home झारखण्ड सर्वसमिति सिजुआ बुद्धजीवी मंच का गठन।
झारखण्डराज्य

सर्वसमिति सिजुआ बुद्धजीवी मंच का गठन।

Share
Share

धनबाद । रविवार को संध्या 6 बजे टाटा सिजुआ एक नंबर में सामाजिक सौहार्द और जनहित को समर्पित एक ऐतिहासिक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें पूरे सिजुआ क्षेत्र के गणमान्य, बुद्धजीवी एवं समाजसेवी व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी रही।

बैठक में सर्वसम्मति से एक सशक्त सामाजिक संगठन “सर्वसमिति सिजुआ बुद्धजीवी मंच” का गठन किया गया। इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक एकता, विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का चयन किया गया, जो इस प्रकार है –

अध्यक्ष :
▪️हरेराम पासवान

उपाध्यक्ष :
▪️ विष्णु चौहान
▪️ अशोक राम
▪️ सुनील यादव
▪️ शंकर दास

सचिव :
▪️ जलालुद्दीन अंसारी

सह सचिव :
▪️ सुरेंद्र नोनिया
▪️ बैजू बेलदार
▪️ चैता रजवार
▪️ सूरज कुमार

संगठन सचिव :
▪️ दिनेश पासवान

सह संगठन सचिव :
▪️ विकास कुमार शाह

कोषाध्यक्ष :
▪️ गुड्डू यादव

उप कोषाध्यक्ष :
▪️ किरण राणा

मीडिया प्रभारी :
▪️ योगेंद्र प्रसाद महतो

संरक्षक मंडल :
▪️ समाजसेवी मोहनलाल नोनिया
▪️ मुन्ना सिंह
▪️ रामेश्वर राम
▪️ जगदीश पासवान
▪️ गंगा हाड़ी

एकजुटता और विकास का संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने नवगठित मंच को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह मंच सिजुआ क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिदो कान्हू जयंती : सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन...

राज्य का प्रथम ब्लॉक स्तरीय आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन।

रांची । झारखंड के नामकुम ब्लॉक में शनिवार को राज्य का प्रथम...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला,एक व्यक्ति की मौत।

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस...

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक...