Home झारखण्ड गोल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह का 12वां वर्ष।
झारखण्डराज्य

गोल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह का 12वां वर्ष।

Share
Share

धनबाद । सर्वधर्म सामूहिक विवाह सभा केे तहत रविवार को गोल्फ ग्राउंड में नए जीवन के परिणय सूत्र में बंधे। जिन्हें आशीर्वाद देने को लिए पुरा धनबाद उमड़ा। सुुुबह
के 11 बजे गोल्फ ग्राउंड से बैंड, बाजा के साथ पुरे धूमधाम से प्रदूषण रहित के लिए टोटा से बारात निकाली गई। जो रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस गोल्फ ग्राउंड मैदान पहुंची। वहां, समधी मिलन की रसम अदा की गई। इसके बाद महिला विंग की सदस्यों के नव विवाहित दूल्हा दुल्हन की आरती की गई। उसके बाद जयमाला की रसम अदा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, झारखंड किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर, भाजपा नेता अमरेश सिंह, समाजसेवी दिलीप सिंह उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि हमारे समाज के लोग अपने बेटियों को बोझ ना समझे। क्योंकि बेटियां तो बेटियां हैं चाहे किसी की भी हो। इस सामूहिक विवाह के लिए इस बार जिले के 42 संस्थाओं ने सहयोग के लिए आगे आए हैं।तथा समाज के सभी लोगों से आगाह किया कि सभी लोग अपने बच्चों को दहेज रहित विवाह करें। हर साल की तरह इस बार भी सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के इस कार्यक्रम में कोयलांचल के हर तबके और समुदाय के लोगों ने भागीदारी निभाई।समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा हम युवा इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह के कार्यों में अध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ बहुत मजबूती के साथ खड़े हैं। यह एक ऐसा मंच है जिसमें जरूर गरीब कन्याओं का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह- निकाह हर वर्ष होता रहेगा।

टोटो से निकली बारात ने लोगों का मन मोह

प्रदूषण रहित के लिए सर्वधर्म सामूहिक विवाह में टोटो से बारात निकाली गई। बारात की पूरी जिम्मेदारी नौजवान कमेटी को दी गई थी। डीजे, बैंड, बाजा और बारातियों के साथ धूमधाम से नागिन गाने पर नृत्य करते हुए वापस गोल्फ ग्राउंड पहुंचा।

दस हजार लोगों के लिए हैं भोजन की व्यवस्था

गोल्फ ग्राउंड में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा वर वधु के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसमें करीबन दस हजार लोगों ने लिए भोजन का व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही नौजवान कमेटी की ओर से पानी व काफी की भी व्यवस्था की गई थी।

गीत संगीत का चला दौर

हर विवाह समारोह की तरह इस तरह धर्म सामूहिक विवाह में भी शामिल होने वाले लोगों के लिए मनोरंजन के लिए गीत संगीत का दौर चला। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत पर नृत्य किए। फिल्म से लेकर लोक प्रचलित वैवाहिक गीतों से पूरा माहौल बांधकर रखा गया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...