Home झारखण्ड खंडोली में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का महाजुटान, संगठन मजबूती पर हुई अहम चर्चा।
झारखण्डराज्य

खंडोली में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का महाजुटान, संगठन मजबूती पर हुई अहम चर्चा।

Share
Share

नई कमेटी विस्तार के बाद गिरिडीह में वन भोज सह मिलन समारोह, केंद्रीय व जोनल पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो का दिखा जोश

धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबद्ध झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की नई कमेटी विस्तार के पश्चात रविवार को गिरिडीह जिले के खंडोली में वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और यूनियन प्रतिनिधियों का भव्य महाजुटान देखने को मिला, जो राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से खासा चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा महतो की विशेष उपस्थिति रही। वहीं यूनियन के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा और केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो भी समारोह में शामिल हुए। बीसीसीएल जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान,जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू,संगठन सचिव सपन बनर्जी सहित यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन,गिरिडीह जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस मौके पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बीसीसीएल जोनल पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय उपाध्यक्ष मथुरा महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मिलन समारोह के दौरान यूनियन को और अधिक मजबूत व संगठित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने मजदूर हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और आने वाले समय की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। राजनीतिक दृष्टि से यह महाजुटान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने संगठन की एकजुटता और ताकत को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...