Home झारखण्ड ठंड को देखते हुए रांची के स्कूलों के समय में बदलाव।
झारखण्डराज्य

ठंड को देखते हुए रांची के स्कूलों के समय में बदलाव।

Share
Share

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किया निर्देश।

रांची : झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में वर्ग KG से 6वीं तक की कक्षाएं अब प्रातः 9:00 बजे के बाद से संचालित की जाएंगी।

यह आदेश दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा।

उपायुक्त ने सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आदेश का पूर्णतः पालन किया जाए। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या टेलीपोर्ट का शुभारंभ बहुत जल्द – दुर्गेश आर सिंह राजपूत

नई दिल्ली । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के साथ एक और इकाई...

मांडर सरगांव निवासी सरस्वती लकड़ा चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से बरामद

दिमागी रूप से अस्वस्थ सरस्वती भटक कर पहुंच गई थी चेन्नई पति...

आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत में बरती जा रही अनियमितता।

फंड का किया जा रहा है दुरुपयोग : ग्रामीण सैकड़ों ग्रामीण ने...

राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़।

12 बच्चे बरामद,गुलगुलिया गिरोह के 13 गिरफ्तार। रांची : राजधानी रांची में...