Home झारखण्ड पत्रकार सम्मान की रक्षा में पुलिस का सख्त कदम,दो कर्मी निलंबित
झारखण्डराज्य

पत्रकार सम्मान की रक्षा में पुलिस का सख्त कदम,दो कर्मी निलंबित

Share
Share

एसपी रिष्मा रमेशन की त्वरित कार्रवाई से मजबूत हुआ पत्रकार – पुलिस का भरोसा।

पलामू : पत्रकार के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले में पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया। निष्पक्ष जांच के उपरांत दोषी पाए गए दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
एसपी द्वारा की गई इस सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की गरिमा की रक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पत्रकारों ने एसपी रिष्मा रमेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस – प्रशासन की यह पहल पत्रकारों के मनोबल को मजबूती देने वाली है। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रशासन इसी तरह निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।
यह प्रकरण पत्रकार और पुलिस के बीच पारदर्शी व सहयोगात्मक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...