Home झारखण्ड झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिस्टु महतो की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई।
झारखण्डराज्य

झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिस्टु महतो की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई।

Share
Share

समाधि स्थल पर विधायक प्रतिनिधि ने किया शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद। बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत में स्थित झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिस्टु महतो के समाधि स्थल पर मंगलवार को उनकी चौथी पुण्यतिथि मनाई गई।सर्वप्रथम आंदोलनकारी पत्नी पारो देवी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।तत्पश्चात परिजनों में पुत्र रमेश महतो, शंकर महतो एवं शिव कुमार महतो सहित अन्य ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर टुंडी विधायक मद से निर्मित होने जा रहे शेड निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो एवं मुखिया भीम लाल रजक ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
स्वर्गीय बिस्टु महतो ने ईस्ट बसुरिया गोलीकांड में गोली खाई थी।वे बिनोद बिहारी महतो के समय से झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहें एवं राजकिशोर महतो के साथ भी थे।साधारण जीवन व्यतीत करते हुए अंतिम समय तक ग्रामीणों को आंदोलनकारियों की जीवन गाथा सुना कर जागरूक किया करते थे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, मुखिया भीम लाल रजक,मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो, शिव प्रसाद महतो, नरेश कुमार महतो,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,शिवनंदन महतो, देवनारायण महतो,दीपक कुमार महतो,अंगद महतो, मनोज निषाद, नुनुलाल साव, प्रमोद रवानी, मो. साबिर, शंकर रवानी, फणीभूषण महतो,राजेंद्र महतो,जादू महतो, अजय कुम्हार, मुकेश कुम्हार, बिनोद महतो, विश्वनाथ महतो, रामचंद्र कुम्हार, संतोष कुम्हार, राजेश मल्लाह,नंदकिशोर कुम्हार,गोपीनाथ महतो,चंद्रशेखर महतो सहित सैंकड़ों ने स्वर्गीय बिस्टु महतो को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।मौके पर उपस्थित सबों ने दो मिनट का मौन धारण भी किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles