Home झारखण्ड उपायुक्त ने गोवर्धन इको पार्क तथा भौंरा कोलियरी, दामोदर नदी किनारे ओबी डंप क्षेत्र का किया निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने गोवर्धन इको पार्क तथा भौंरा कोलियरी, दामोदर नदी किनारे ओबी डंप क्षेत्र का किया निरीक्षण।

Share
Share

गोवर्धन इको पार्क में खनन पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु प्लान तैयार करने का दिया निर्देश।

भौरा कोलियरी के ओबी डंप को दामोदर नदी के सीमा क्षेत्र से हटाने हेतु बीसीसीएल अधिकारी को दिए निर्देश।

धनबाद । रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने संयुक्त रूप से गोवर्धन इको पार्क, बेरा बस्ताकोला क्षेत्र तथा भौंरा कोलियरी, दामोदर नदी किनारे ओबी डंप का निरीक्षण किया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने गोवर्धन पार्क के निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल के पदाधिकारी को सोलर पैनल लगाने तथा खनन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ बेहतर कार्य प्लान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि माइनिंग क्लोजर एडवाइजरी कमिटी भारत सरकार ने बनाई है। जिसमें माइनिंग क्लोजर प्लान जो एजेंसीज करती है, उस क्लोजर प्लान में एनजीओ के कुछ लोग, कुछ कंपनी के लोग और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की निगरानी में एक एडवाइजरी कमिटी कुछ सुझाव देगी. उस सुझाव के अनुसार ही माइनिंग क्लोजर हो, ताकि जो माइनिंग एरिया जहाँ माइनिंग हो चुके हैं, खुदाई हो चुकी है उसका जमीन का रिक्लेमेशन और दूसरा उस क्षेत्र के लोगों को रोजगार, उस क्षेत्र के लोगों का काम सही से हो उसके लिए वह कमिटी बनी है।

वहीं भौरा कोलियरी के  निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि  दामोदर नदी पूरे झारखंड के लिए लाइफलाइन है और गंगा नदी की ट्रिब्यूटरी भी है. तो क्लीन गंगा मिशन के तहत हम लोगों को इसमें काफी कार्य करना है. नदी की स्ट्रक्चर के साथ, नदी की जमीन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो यह सुप्रीम कोर्ट का भी गाइडलाइन है, राज्य सरकार से भी चिठ्ठियाँ आ रही हैं। इसी उद्देश्य के साथ आज देखने आए हैं।

उन्होंने कहा कि आंशिक रूप से नदी की जमीन में कुछ डंप है, तो वह एजेंसी को हटाना है। इसी उद्देश्य से आज अभी रिपोर्ट के लिए हम सभी आए हैं और उसके आलोक में कार्रवाई करने के लिए एजेंसी को देंगे कि आप लोग नदी की जमीन से किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं करेंगे और इसका मूल उद्देश्य नदी की जमीन बचाना, नदी का कैचमेंट एरिया बचाना, नदी की लाइफ जो है वह बचाना है।

मौके पर जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार, बीसीेसीएल के अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...