Home झारखण्ड छाताबाद में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अताउर रहमान के आवासीय कार्यालय का उद्घाटन
झारखण्डराज्य

छाताबाद में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अताउर रहमान के आवासीय कार्यालय का उद्घाटन

Share
Share

जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने फीता काटकर किया उद्घाटन, संगठन मजबूती पर दिया जोर

धनबाद । झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला उपाध्यक्ष अताउर रहमान के छाताबाद मेन रोड स्थित आवासीय कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सूरज महतो ने अताउर रहमान को नई जिम्मेदारी और कार्यालय के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका है। हर पदाधिकारी को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करना होगा।

सूरज महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा युवाओं के हक, अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ रही है। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाएगा। उन्होंने युवा मोर्चा को एकजुट होकर आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...