Home झारखण्ड कोयला नगर में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक, मजदूर हितों पर मंथन
झारखण्डराज्य

कोयला नगर में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक, मजदूर हितों पर मंथन

Share
Share

4 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस और 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने को हुआ मंथन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा प्रस्तावित नगर निगम मेयर प्रत्याशी डॉ नीलम मिश्रा को जिताने का लिया संकल्प

बीसीसीएल जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक, जोनल उपाध्यक्ष सूरज महतो समेत 12 क्षेत्रों के पदाधिकारी रहे मौजूद

धनबाद : गुरुवार को धनबाद के कोयला नगर स्थित रिक्रिएशन क्लब में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीसीएल जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने की। इस अवसर पर यूनियन के बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो, जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू, सह सचिव अनिल टुडू, संगठन सचिव गोपिन टुडू, कोषाध्यक्ष प्रभाष प्रसाद सिंह समेत बीसीसीएल के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी 12 क्षेत्रों के वरीय पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में बीसीसीएल क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, विस्थापन, रोजगार से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को मजदूरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना होगा। मजदूरों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि एकजुट और मजबूत यूनियन ही मजदूरों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकती है।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से नेतृत्व को अवगत कराया और संगठनात्मक मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...