Home बिहार 4982 पिछड़ा-अति पिछड़ा एवं 1299 एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत।
बिहारराज्य

4982 पिछड़ा-अति पिछड़ा एवं 1299 एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत।

Share
Share

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला छात्रवृति समिति की बैठक सम्पन्न।

बेतिया। उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण,काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में जिला छात्रवृति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2024-25 एवं 25-26 के 4982 छात्रों एवं अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना 2024-25 एवं 25-26 के 1299 छात्रों की छात्रवृति की स्वीकृति दी गई। उप विकास आयुक्त के समक्ष कई प्रखण्डो से कम संख्या में आवेदनों किये जाने पर सदस्यों ने चिन्ता जाहिर की। जिस पर उप विकास आयुक्त ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बैठक कर नामांकित विद्यार्थियों के कम से कम 50 प्रतिशत छात्रों का आवेदन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। फिजिकल कमिटी द्वारा बड़ी संख्या में आवेदनों को लंबित रखने के कारण जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण के निर्देश के आलोक में सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारियों को विडियो कन्फेसिंग से बैठक की। जिसमें 1000 से अधिक आवेदनों को लंबित रखने वाले BEO एवं BWO का वेतन स्थगित कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...