Home झारखण्ड दीक्षा महिला मंडल व आंचल महिला समिति ने पहला कदम का किया दौरा
झारखण्डराज्य

दीक्षा महिला मंडल व आंचल महिला समिति ने पहला कदम का किया दौरा

Share
Share

स्कूल में दिव्यांग बच्चों द्वारा संचालित नई उड़ान कैफे का किया सराहना

धनबाद : नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की मिनीरत्न कंपनी से जुड़ी दीक्षा महिला मंडल एवं आंचल महिला समिति (पश्चिमी झरिया क्षेत्र) मुनीडीह की टीम स्कूल पहुँची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डब्लू जे एरिया की महाप्रबंधक द्युति मुस्तफी उपस्थित रहीं। उनके टीम में डब्लू जे एरिया की पीओ कोहली पोरगा, बबीता बरनवाल, सविता कुमारी, मंजू देवी, कोमल कुमारी और श्यामल दास बैरागी अतिथियों का स्वागत स्कूल परिवार द्वारा किया गया। स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। उन लोगों ने स्कूल का और नई उड़ान कैफे का दौरा किया।द्युति मुस्तफी ने कहा कि नई उड़ान कैफे विशेष रूप से धनबाद, झारखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए एक सामाजिक व रोजगार-उन्मुख पहल के रूप में खोला गया एक कैफे है। यह कैफे व्यावसायिक लाभ से ज़्यादा समाजिक लक्ष्य के लिए स्थापित किया गया है, जहाँ बच्चे खाना बनाना, सर्व करना और कैफे संचालन से जुड़ी स्किल सीखते हैं। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह झारखंड का पहला ऐसा कैफे है। जिसे दिव्यांग बच्चे स्वयं संचालित करते हैं। यहाँ से स्वादिष्ट व्यंजन स्विग्गी और जोमेटो के माध्यम से भी मंगाए जा सकते हैं। इस कैफे में पिज़्ज़ा,सैंडविच,बर्गर, कोल्ड ड्रिंक,कॉफी इत्यादि चीज उपलब्ध है। यह एक ऐसी संस्था है,जहाँ दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। यहाँ होटल मैनेजमेंट और कंप्यूटर प्रशिक्षण संचालित हैं, साथ ही प्रशिक्षण के बाद 100% जॉब प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जाती है।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा पहला कदम को दिव्यांग बच्चों के लिए नई उड़ान देने वाली संस्था बताया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग, होटल मैनेजमेंट एवं कौशल विकास जैसे पाठ्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। बच्चों के लिए नई उम्मीद और नई उड़ान का प्रतीक बना। अंत में बच्चों को ट्रॉफी और गिफ्ट दिए गए और अतिथियों ने गिफ्ट के रूप में बच्चों को म्यूजिक सिस्टम भेंट किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

धनबाद । राजगंज में बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक।

धनबाद । जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा...

डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में आदर्श...