Home उत्तर प्रदेश सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल हुए वायरल, 2027 में करेंगे चुनाव प्रचार।
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल हुए वायरल, 2027 में करेंगे चुनाव प्रचार।

Share
Share

अलीगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल हुए वायरल, 2027 में पार्टी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार।

अलीगढ़ । अलीगढ़ में इन दिनों सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।अखिलेश यादव के हमशक्ल सलाउद्दीन अलीगढ़ के शाह जमाल क्षेत्र के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि बीते दिनों वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने उन्हें लखनऊ बुलाया और अखिलेश यादव से मिलवाने की बात हुई।हालांकि अभी मुलाक़ात संभव नहीं हो पाई है।मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें अखिलेश यादव के नाम से पुकारते हैं।उन्होंने बताया कि 2027 के चुनाव में वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चार्ली चैपलिन द्वितीय की अपील युद्ध ख़त्म करो शांति के मार्ग पर चलो।

पटना (बिहार) । चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने ईरान-इजरायल-अमेरिका के...

उपायुक्त व एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

संवेदनशील इलाकों में की गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा। धनबाद...