Home झारखण्ड बी.बी.एम. महाविद्यालय बलियापुर में विदाई समारोह का आयोजन।
झारखण्डराज्य

बी.बी.एम. महाविद्यालय बलियापुर में विदाई समारोह का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । बी.बी.एम. महाविद्यालय बलियापुर (धनबाद) में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. लीलावती कुमारी, प्रो. सरफुद्दीन (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र), प्रो. ज्योतिष कुमार महतो (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग) तथा प्रो. शिव पूजन सिंह (वाणिज्य विभाग) को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई,जिसने पूरे समारोह को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव राहुल कुमार, प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र महतो, महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विदाई ले रहे शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...