Home उत्तर प्रदेश विवाद और लापरवाही से हुई चार वर्षीय मासूम की मौत।
उत्तर प्रदेशराज्य

विवाद और लापरवाही से हुई चार वर्षीय मासूम की मौत।

Share
Share

रायबरेली । हैंड पम्प लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी ने एक मासूम की जान ले ली। दो पक्षो के बीच विवाद के चलते हैण्ड पम्प नहीं लग सका था। हैंड पम्प लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा ऐसे ही पड़ा था,जिसमें पानी भर गया था।मामला ऊंचाहार थाना इलाके के डिहवा गांव का है।यहाँ के रहने वाले उमेश कुमार का चार वर्षीय बेटा आर्यन घर के बाहर खेलते समय गड्ढे में गिर कर उसमें भरे पानी मे डूब गया।काफी देर बाद परिजनों को आर्यन नहीं दिखने पर उसकी खोज बीन शुरू हुई तो उसका शव गड्ढे से बरामद हो गया। मासूम की मौत से जहाँ परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...