Home झारखण्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।
झारखण्डराज्य

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

Share
Share

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में 3 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान सरकार के परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। छात्रों को एक अच्छा माहौल देने के लिए हर केंद्र के शौचालय की साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, क्लास रूम में पंखे, पेयजल इत्यादि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम भी कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल द्वारा सभी स्कूलों की निगरानी की जाएगी। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे वरीय प्रभार में रहेंगे। कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर कंट्रोल रूम के प्रभार में जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा नोडल पदाधिकारी रहेंगे। परीक्षा के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल प्रभारी दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका लाने ले जाने के लिए वाहन, सुचारू यातायात व्यवस्था, सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे इत्यादि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सभी सेंटरों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। प्रवेश से पहले छात्रों की अच्छे से चेकिंग की जाएगी। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। सभी को समय पर प्रश्न पत्र लेकर स्कूल पहुंचने एवं परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका लेकर समय पर स्ट्रांग रूम पहुंचने के लिए निर्देशित किया है। सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है।

अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में 2 फरवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे से परीक्षा की प्रत्येक तिथि से परीक्षा समाप्ति तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

उल्लेखनीय है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 03 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक 96 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)‌ 03 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक 81 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, डीएसपी सुमित कुमार के अलावा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...