Home झारखण्ड झामुमो का 54वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से संपन्न,युवा मोर्चा के जुलूस ने खींचा सबका ध्यान।
झारखण्डराजनीतिराज्य

झामुमो का 54वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से संपन्न,युवा मोर्चा के जुलूस ने खींचा सबका ध्यान।

Share
Share

धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 54वां स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, वरीय नेता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और जिला कमेटी के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। वहीं, विशेष आकर्षण का केंद्र बना झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज महतो और जिला सचिव शंकर महतो के संयुक्त नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में पहुंचा युवा मोर्चा का विशाल जत्था।

ढोल-नगाड़ों की गूंज, हजारों युवाओं की मौजूदगी और
“झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद”,
“युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद”,
“दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें”
जैसे गगनचुंबी नारों ने पूरे गोल्फ ग्राउंड को जोश और ऊर्जा से भर दिया। धनबाद में पहली बार युवा मोर्चा इस तेवर और नए अंदाज में नजर आया, जिसे देख लोगों की निगाहें स्वतः उस ओर खिंचती चली गईं।

युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने इस स्थापना दिवस समारोह को पूरी तरह ऐतिहासिक और सफल बताया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ओजस्वी संबोधन ने युवाओं में नया जोश भरने का काम किया है। मुख्यमंत्री का भाषण हमारे लिए प्रेरणा स्रोत साबित हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हर वर्ग, हर मुद्दे और हर पहलू को छुआ। हम उनके बताए रास्तों पर चलकर पार्टी को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाएंगे। झारखंड की अस्मिता और संप्रभुता पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने देंगे।

सूरज महतो ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवा मोर्चा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी को आने वाले समय में और नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...