सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी पर रोक लगाने के विरोध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन।
अलीगढ़ । सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाने के विरोध में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता की नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। पोस्टर बैनर के साथ कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी पर रोक लगाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार केवल एससी,एसटी और ओबीसी का वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस पर अब रोक लगा दी गई है,जो कि गलत है। इस दौरान प्रदर्शन कार्यों के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्याय को दिया गया और यूजीसी लागू करने की मांग की गई है।
Leave a comment