Home Breaking News Top News “राधे श्याम” का प्री टीजर रिलीज,’लवर बॉय’ के लुक में नजर आए प्रभास
Top Newsमनोरंजन

“राधे श्याम” का प्री टीजर रिलीज,’लवर बॉय’ के लुक में नजर आए प्रभास

Share
Share

नई दिल्ली।‘बाहुबली’ फेम मेगा स्टार प्रभास इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे-श्याम’ के लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रभास के फैंस लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब ‘राधे-श्याम’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक छोटा प्री टीजर जारी किया है, जिसमें फिल्म से ‘लवर बॉय’ प्रभास की झलक दिखाई गई है।

रिलीज होते ही फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं फिल्म का पूरा टीजर 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस बात को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बहुप्रत्याशित ‘राधे-श्याम’ के निर्माताओं ने फिल्म का जो टीजर जारी किया है। उमसें प्रभास के लुक को काफी पसंद किया जा रहा हे। एक्टर का ‘लवर बॉय‘ लुक उनके फैंस को दीवाना बनाना रहा है।

टीज़र की शुरुआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट ‘बाहुबली ‘ के लुक से होती है जिसे ‘साहो’ तक को दिखाया गया है। इसके बाद उन्हें शाम को हल्की बर्फबारी के बीच चलते हुए दिखाया गया है, जिसमें सभी चीज़ें बेहद प्यारी दिख रही हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘यह वेलेंटाइन आप प्यार का गवाह बनेंगे।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

पंचायत सीजन 4 का धमाल: 6 आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स जीते, फुलेरा फिर नंबर 1!

पंचायत सीजन 4 ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026 में 6 बड़े अवॉर्ड्स...