Home झारखण्ड एसएचजी महिलाओं के लिए बुक कीपर का प्रशिक्षण शुरू।
झारखण्डराज्य

एसएचजी महिलाओं के लिए बुक कीपर का प्रशिक्षण शुरू।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बेलगड़िया टाउनशिप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, अपने कार्यों का लेखा-जोखा व आय-व्यय सही तरीके से रखने के उद्देश्य से पांच दिवसीय बुक कीपर कोर्स की शरुआत शुक्रवार से की गई।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा बेलगड़िया टाउनशिप में संचालित लगभग 66 स्वयं सहायता समूह के लिए बुक कीपर के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत आज प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 10 फरवरी तक आयोजित किया जएगा। तत्पश्चात दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करने से महिलाएं अपनी आय-व्यय का ब्यौरा अच्छी तरह से संधारित कर सकेंगे। प्रशिक्षण देकर सभी समूह को ग्रेड ए में लेकर जाना है। इस प्रशिक्षण के बाद निकट भविष्य में और भी कई विकासोन्मुख योजनाएं लागू करने की प्रक्रिया जारी है।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा जेआरडीए के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान।

अलीगढ़ । अलीगढ़ पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते...

अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पुस्तक मेले का शुभारंभ।

अलीगढ़ । अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित पुस्तक मेले...

शेयर मार्केट में 200 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 1.10 करोड़ की साइबर ठगी।

12 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,एसपी ग्रामीण अमृत जेन ने किया खुलासा। अलीगढ़ ।...

नुमाइश ठेकेदार द्वारा अवैध उगाही, गरीब दुकानदारों का शोषण

अलीगढ़ । शहर में लगी नुमाइश को लेकर गंभीर आरोप सामने आए...