Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने पलानी में लेखापाल प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने पलानी में लेखापाल प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ।

Share
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड के पलानी में संकुल संगठन प्रशिक्षण केन्द्र में लेखापाल प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने लेखापाल को बेहतर बही खाता रखरखाव हेतु प्रेरित किया। उसके उपरांत उन्होंने खाली पड़े रूर्बन पार्क का भ्रमण कर उसके सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण में एसएचजी सदस्यों की क्षमता संवर्धन हेतु वित्तीय प्रबंधन, समूह सुदृढ़ीकरण, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ने एवं सामुदायिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदीप्तो बनर्जी, जेआरडीए के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...