Home उत्तर प्रदेश नुमाइश ठेकेदार द्वारा अवैध उगाही, गरीब दुकानदारों का शोषण
उत्तर प्रदेशराज्य

नुमाइश ठेकेदार द्वारा अवैध उगाही, गरीब दुकानदारों का शोषण

Share
Share

अलीगढ़ । शहर में लगी नुमाइश को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। नुमाइश ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से उगाही किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नुमाइश प्रांगण के बाहर सड़क पर नानखटाई बेचने वाले गरीब दुकानदारों से जबरन प्रतिदिन 700 रुपये की वसूली की जा रही है।
बताया जा रहा है कि नुमाइश ठेकेदार के लोग न सिर्फ ठेली लगाने वालों से बल्कि सड़क किनारे धकेल लगाकर रोज़ी-रोटी कमाने वाले गरीब दुकानदारों से भी जबरन पैसे वसूल रहे हैं। वसूली न देने पर ठेली हटवाने और परेशान करने की धमकी दी जा रही है।
यह अवैध उगाही अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर खुलेआम की जा रही है, जिससे गरीब दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करने वाले लोग इस शोषण से बेहद परेशान हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को...