Home उत्तर प्रदेश शेयर मार्केट में 200 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 1.10 करोड़ की साइबर ठगी।
उत्तर प्रदेशराज्य

शेयर मार्केट में 200 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 1.10 करोड़ की साइबर ठगी।

Share
Share

12 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,एसपी ग्रामीण अमृत जेन ने किया खुलासा।

अलीगढ़ । शेयर मार्केट में निवेश कर 200 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का थाना साइबर क्राइम एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए पीड़ित के खाते में 5 लाख 64 हजार रुपये वापस कराए हैं।
यह मामला थाना साइबर क्राइम अलीगढ़ पर दर्ज मु.अ.सं. 16/2026 से संबंधित है। वादी दिनेश कुमार शर्मा निवासी स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड अलीगढ़ ने शिकायत में बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजकर “CREATING MY OWN PATH LIVING FOOT PRINT” और “VIP 5 TARGET PROFIT CREW CLUB” नामक ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 18 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच उनसे कुल 1.10 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

हांगकांग से जुड़े हैं ठगी के तार

पुलिस विवेचना में सामने आया कि इस साइबर ठगी गैंग का मास्टरमाइंड विदेश, विशेषकर हांगकांग से जुड़ा हुआ है।आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर म्यूचुअल बैंक अकाउंट खुलवाकर निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर कराते थे और खाताधारकों को साइबर स्लेवरी का शिकार बनाकर विदेशों में पैसा भेजते थे। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए CBI और INTERPOL की मदद ली जा रही है।

500 करोड़ की ठगी होने से बची

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े करीब 500 लोगों को व्यक्तिगत रूप से कॉल कर सतर्क किया, जिससे अनुमानित 500 करोड़ रुपये की संभावित साइबर ठगी रोकी जा सकी। साथ ही I4C और दूरसंचार विभाग की मदद से करीब 600 फर्जी व्हाट्सएप फ्रॉड ग्रुप बंद कराए गए।

बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से 30 पासबुक-चेकबुक, 28 डेबिट कार्ड, 23 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 9 फर्जी फर्म की मुहर, लैपटॉप, कैमरा, जियो राउटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

टीम को मिला इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने इस बड़े साइबर फ्रॉड के सफल अनावरण पर पुलिस टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान निवेश लिंक, व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप और मोटे मुनाफे के दावों से सतर्क रहें तथा निवेश से पहले SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जरूर जांचें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को...