Home झारखण्ड बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।
झारखण्डराज्य

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को पंचायत समिति योगेन्द्र यादव और प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, शिक्षक दिलीप यादव, मनोज साहू, कुमारी जयंती यादव ने संयुक्त रुप से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1-2 के कुल 26 बच्चों के बीच पोशाक, स्वेटर, जूता, बैग आदि का वितरण किया। इस क्रम में पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि विभाग के द्वारा बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया है। सभी बच्चे प्रतिदिन विद्यालय पहुंचे और सरकारी योजना का लाभ लेते हुए ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों के बीच विभागीय आदेशानुसार पोशाक, स्वेटर, स्कूल बैग सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। पोशाक पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे।मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनीता कुमारी, सदस्य रविन्द्र यादव, उदय कुमार, उदय साहू, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत में घटिया सामग्री का उपयोग।

सैकड़ों ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन। बिना प्राक्कलन राशि के मरम्मत कार्य,...