Home झारखण्ड जमसं का वनभोज सह मिलन समारोह, स्व. नीरज सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।
झारखण्डराज्य

जमसं का वनभोज सह मिलन समारोह, स्व. नीरज सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

Share
Share

मजदूरों के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा संगठन : अभिषेक सिंह

धनबाद । रविवार को सिंदरी स्थित प्रियदर्शनी पार्क में जनता मजदूर संघ की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के सिंदरी सचिव वेद प्रकाश ओझा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के प्रथम उप महापौर स्वर्गीय नीरज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे हालात में जनता मजदूर संघ ही मजदूरों और आम जनता की सशक्त आवाज बनकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन किसी भी परिस्थिति में मजदूरों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा और आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने सिंदरी क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और श्रमिक समस्याओं के लिए सरकार एवं प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया तथा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही मजदूरों की लड़ाई को जनआंदोलन बनाने की बात कही।

इस अवसर पर आसनी सिंह ने कहा कि धनबाद महापौर प्रत्याशी इंदु देवी पूर्व में महापौर रह चुकी हैं और उनके कार्यकाल में शहर में कई विकास कार्य हुए थे। उन्होंने अपील की हैं कि आगामी चुनाव में चूड़ी छाप पर अधिक से अधिक मतदान कर इंदु देवी को पुनः विजय दिलाने में सहयोग करें। साथ ही सिंदरी अंचल के वार्ड संख्या 54 से पार्षद प्रत्याशी दामिनी द्विवेदी को भी समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अधिक मतदान कर दोनों प्रत्याशियों को विजय दिलाएगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में बड़ी संख्या में सिंदरीवासी, नगर के गणमान्य नागरिक, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

मौके पर इंदु देवी, आसनी सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, डी.एन. पाठक, रामकृष्ण पाठक, सुबोध सिंह, शिवप्रकाश सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, दिलीप मिश्रा, शैलेन्द्र नाथ द्विवेदी, आदित्य दुबे, दामोदर दूबे, नंदा दूबे, रमेश दूबे, सविता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, गंगा, लखी, चूमकी देवी, जनता मजदूर संघ सिंदरी अध्यक्ष अरुण सिंह, रोहित सिंह, अंशु सिंह, दीपक गिरी, हरीश बाउरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बड़की बौआ में चड़क पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बड़की बौआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ...

आर्या डिजिटल ओटीटी के 5 लाख डाउनलोड हुए पूरे,दर्शकों का जताया आभार।

नई दिल्ली। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सक्रिय आर्य ग्रुप ऑफ कंपनी...

बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली।

धनबाद । तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक...

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...