धनबाद । केंद्रीय बजट 2026–27 के संदर्भ में बलियापुर स्थित पर्जन्य बीएड कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता को भाजपा नेत्री तारा देवी ने संबोधित किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तारा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक मजबूत आधार है। यह बजट देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और समावेशी विकास की दिशा में आगे ले जाने वाला है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में ऐसे भारत की स्पष्ट रूपरेखा दिखाई देती है, जहां विकास की रोशनी समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचती है। इस बजट में गरीबों के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार व अवसर, मातृशक्ति के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि के साथ-साथ मध्यम वर्ग और उद्यम जगत के संतुलित विकास का संकल्प स्पष्ट रूप से झलकता है।
तारा देवी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम जनता के सपनों को पूरा करने का रोडमैप है, जिससे देश का हर नागरिक लाभान्वित होगा।
प्रेस वार्ता में धनबाद के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संतलाल प्रमाणिक, मनोज मिश्रा, निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, अरविंद सिंह, मुक्तेश्वर महतो, दीपक गोप, विश्वामित्र महतो, राकेश चौबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a comment