रांची । हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के पुनदाग स्थित आलीशान बंगले पर रविवार को पत्थरबाजी की घटना हुई। इसकी सूचना मिलते ही पुनदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनमें हटिया डीएसपी व कई अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने पत्थरबाजी की घटना की गहनता से जांच की। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल से पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।कुछ बच्चे खेलने के क्रम में पत्थर आ गया था।
Leave a comment