Home झारखण्ड देर रात लालपुर के लूप बार में पुलिस ने की छापेमारी।
झारखण्डराज्य

देर रात लालपुर के लूप बार में पुलिस ने की छापेमारी।

Share
Share

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित लूप बार में रविवार की देर रात पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई से बार में मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ कुख्यात अपराधी बार में हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही रांची पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय एवं सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन की देख – रेख में एक साथ कई थानों की पुलिस टीमों ने बार को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस की भारी मौजूदगी देखकर बार के अंदर मौजूद लोग घबरा गए।

रांची पुलिस ने ली उपस्थित सभी लोगों की तलाशी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बार में मौजूद हर व्यक्ति की बारीकी से तलाशी ली गई। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए उनके पहचान पत्रों की जांच की गई और पुलिस रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। लालपुर, सदर, कोतवाली और लोअर बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस टीमें मौके पर तैनात रहीं।

पुलिस ने की बार के हर कोने की जांच।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बार के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। वीआईपी केबिन, काउंटर और पार्किंग एरिया तक की जांच की गई, ताकि किसी भी तरह के हथियार या प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी हो सके। पुलिस ने किसी को भी बिना जांच के बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में शहर के बार और क्लबों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसको लेकर पुलिस सख्त नजर रखे हुए है। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच के दौरान किसी अपराधी की मौजूदगी या आपराधिक साजिश की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच और तलाशी की कार्रवाई जारी है, वहीं पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...