Home झारखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन।
झारखण्डराज्य

आर्थिक रूप से कमजोर महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन।

Share
Share

धनबाद । सोमवार को सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला का अल्ट्रासोनोग्राफी जांच में बच्चेदानी में गांठ की पुष्टि होने के बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि झरिया क्षेत्र के सिजुआ-जोगता अंतर्गत हरिजन कॉलोनी नंबर 4 की रहने वाली जगेश्वर सिंह की पत्नी 40 वर्षीय सुनीता कुमारी पिछले कुछ महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं।

उन्हें माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, साथ ही पेशाब करने में भी काफी परेशानी महसूस हो रही थी। लगातार रक्तस्राव के कारण उनके शरीर में खून की भारी कमी हो गई थी।

सुनीता कुमारी के चार बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद आसपास कोई ऐसा अस्पताल उपलब्ध नहीं था, जहाँ वे इलाज करा सकें। उनकी स्थिति को देखते हुए सहिया द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव द्वारा जांच कराई गई। अल्ट्रासोनोग्राफी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मरीज की बच्चेदानी में कई छोटे-बड़े गांठ (फाइब्रॉयड) हैं, जिनके कारण अत्यधिक रक्तस्राव एवं अन्य समस्याएँ हो रही थीं। अधिक खून की कमी पाए जाने पर पहले मरीज को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया, इसके बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

तत्पश्चात 09 फरवरी को डॉ. संजीव के नेतृत्व में सुनीता कुमारी का सफल एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य और स्थिर है। सर्जरी में निश्चेतक डॉ. आनंद, ओटी सहायक मधुसूदन मरांडी एवं ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं ऑपरेशन के बाद महिला के परिजनों ने बताया कि यदि यह ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराया जाता, तो लगभग 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था।

सुनीता कुमारी के पति एवं परिवार ने जिला प्रशासन के साथ सदर अस्पताल और पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर इलाज मिलने से उनकी पत्नी को नया जीवन मिला है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...