Home उत्तर प्रदेश झूठी लूट की पटकथा का पर्दाफाश।
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

झूठी लूट की पटकथा का पर्दाफाश।

Share
Share

बिजनौर । हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरा जट में दर्ज कराई गई लूट की सनसनीखेज घटना पुलिस जांच के दौरान पूरी तरह पलट गई। स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह स्पष्ट हुआ कि जिस महिला ने खुद को लूट का शिकार बताया था, वही इस कथित वारदात की मुख्य सूत्रधार निकली।
7 फरवरी को दी गई शिकायत में बताया गया था कि दिनदहाड़े एक पुरुष और एक महिला ने घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़े, बहू पर चाकू से हमला किया और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ, वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता शिवानी के बयानों में कई विरोधाभास मिले। कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल की गहन पड़ताल के बाद जब पूछताछ की गई तो तथ्य सामने आने लगे। पुलिस के अनुसार, किसी बाहरी लुटेरे के आने के प्रमाण नहीं मिले।


पूछताछ में यह सामने आया कि घर से आभूषण स्वयं निकाले गए थे और संदेह से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई गई। घटना को वास्तविक दिखाने के उद्देश्य से हल्की चोट भी दर्शाई गई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आभूषणों को छिपाने में महिला के भाई गोलू उर्फ पंकज और मां संजो देवी ने सहयोग किया। जेवरातों को गांव से बाहर गन्ने के खेत में छिपाया गया था। बताया गया कि यह योजना पारिवारिक आवश्यकता, विशेषकर शादी से जुड़ी जरूरतों के कारण बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण, चाकू, अलमारी तोड़ने का उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...