Home झारखण्ड मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न।
झारखण्डराज्य

मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय निर्वाचन 2026 के अंतर्गत धनबाद नगर निगम के तथा चिरकुंडा नगर परिषद में होने वाले चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया।

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में 04 फरवरी से जारी प्रशिक्षण में 1463 पीठासीन पदाधिकारी, 1417 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 1392 द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा 2644 तृतीय मतदान पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण में मुख्यतः मतदान प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी, मतदान दिवस के पूर्व दिन की जानकारी तथा मतदान संपन्न होने के पश्चात प्रपत्रों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से इन बातों पर जोर दिया गया कि नगर निकाय चुनाव में मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाना है।

साथ ही मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त होने वाले चार मतदान पदाधिकारी तथा पीठासीन पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्व, मतपेटिका को सील करने, दोनों पदों के लिए मतपत्रों का अलग-अलग रंग, मतपत्रों को मोड़ने के तरीके इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रॉबिन टोप्पो ने मतदान पदाधिकारियों से प्रश्न पूछे और व्यवस्था की जानकारी ली।

वहीं मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि प्रथम चरण के प्रशिक्षण के पश्चात मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण से संतुष्ट दिखे। मूलतः हैंडस ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया गया।

प्रशिक्षण को अच्छे से संचालन करने में संजय कुमार, राज कुमार वर्मा, कुमार वंदन, उमेश लाल, उज्ज्वल तिवारी, ब्रज किशोर चौबे, बृजभूषण पाण्डेय, रूपेश बर्मन, अंकित वासन, सरोज कौशिक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...