Home झारखण्ड समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में तोपचांची प्रखंड से प्राप्त 13, बलियापुर से 3, बाघमारा से 7, एग्यारकुंड से 2, गोविंदपुर से एक एवं टुंडी प्रखंड से योजना के लिए प्राप्त 70 आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कैंसर रोग से पीड़ित आवेदक के लिए 25000 रुपए, हृदय रोग से पीड़ित आवेदक के लिए 5000 रुपए तथा डिस्लिप्रिडेनिया से पीड़ित आवेदक के लिए 5000 रूपए की राशि स्वीकृत की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस रोग का इलाज संभव है, वैसे मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जाएगा। वहीं कैंसर रोग के लिए अधिकतम 25000 रूपए तथा अन्य बीमारी के लिए लाभुक को 3000 से ₹5000 स्वीकृत किए जाएंगे।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, धनबाद विधायक प्रतिनिधि बाल मुकुंद राम व अन्य लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विपक्ष को अपराधी बताने की साजिश में जुटी मोदी सरकार, लोकतंत्र के लिए घातक – सुखदेव भगत

लोहरदगा । केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और...

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।

असम । असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर...

हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।

एटीएम पर लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना ठगी का हथियार। कार्ड फंसा...

बलूरी का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,छानबीन में जुटी पुलिस।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव से...