Home झारखण्ड पार्षद प्रत्याशी का बैनर लगाने के दौरान हुआ हादसा।
झारखण्डराज्य

पार्षद प्रत्याशी का बैनर लगाने के दौरान हुआ हादसा।

Share
Share

धनबाद (झारखंड) । नगर निगम चुनाव को लेकर सिंदरी क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है।इसी क्रम में सोमवार को सिंदरी स्थित रोड़ा बांध, पुराने सिंदरी थाना के समीप में दोपहर करीब 12:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
वार्ड संख्या 54 की पार्षद प्रत्याशी अनामिका तिवारी का बैनर लगाने के दौरान 22 वर्षीय युवक भोला मोदक अचानक 11 हजार वोल्ट झारखंड लाईन के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उसमें बताया जाता है कि लगभग 2 फीट की दूरी से ही तार अपनी और टान लेता है।

11000 वोल्ट झारखंड बिजली लाइन के तार की चपेट में आने के बाद भोला मोदक के बाल तार से सटे हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि जले हुए बाल नीचे गिरे हुए भी देखे गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्याशी के साथ समर्थकों ने तुरंत घायल भोला मोदक को सामने स्थित अजय मेडिकल पहुंचाया। इसके बाद सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे टेंपो से बलियापुर स्थित माँ अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल धनबाद एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।

माँ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. जी. साहा ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन है, साथ ही सिर के पीछे भी गंभीर चोट लगी है। उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।

पीएमसीएच में आवश्यक सुविधाओं के अभाव और गंभीर स्थिति को देखते हुए भोला मोदक को आगे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल (BGH) रेफर किया गया, जहाँ फिलहाल वह भर्ती है और इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान भोला मोदक, उम्र लगभग 22–23 वर्ष, पिता पोरेश मोदक, निवासी आरके-1, क्वार्टर संख्या 115, सिंदरी के रूप में हुई है। भोला पेशे से दैनिक मजदूर है और खाना बनाने का काम करता है। वह विवाहित है और उसका दो वर्ष का एक पुत्र है। बताया गया कि पिता और पुत्र दोनों मिलकर खाना बनाने का कार्य करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भोला मोदक के दादा का नाम सुशील मोदक है, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत निपनिया नूतनडीह गांव के निवासी हैं।

पार्षद प्रत्याशी अनामिका तिवारी के पति राजू तिवारी ने फोन पर बताया कि वे स्वयं घायल भोला को लेकर बोकारो जेनरल अस्पताल पहुँचा और उसके इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से भी हर संभव सहयोग की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों ने बैनर-पोस्टर लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...