Home क्राईम ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य से मारपीट,पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश.
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य से मारपीट,पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश.

Share
Share

रांची में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य से मारपीट,पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश,फायरिंग में एक घायल।

रांची । राजधानी रांची में सोमवार की देर रात कचहरी चौक के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक ट्रांसजेंडर का पैर टूट गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात तब और बिगड़ गए जब विवाद में शामिल आरोपितों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, इस्तियाख और गुलफाम नामक दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने पहले अपनी स्कॉर्पियो कार से एक युवक को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को सड़क पर छोड़ने के बजाय दोनों आरोपित उसे कार में डालकर पूरी रात शहर में घुमाते रहे।
इसके बाद जब कचहरी चौक के पास ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों से विवाद हुआ, तो मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपितों ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की।
हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस ने कुल नौ राउंड फायरिंग की, जिसमें स्कॉर्पियो के टायर को निशाना बनाया गया।

फायरिंग के दौरान इस्तियाख नामक युवक घायल हो गया, जिसे एक गोली लगी है।
घायल युवक को रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपितों की तलाश जारी है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...