Home क्राईम इश्क कत्ल और खूनी खेल,महिला की गोली मारकर हत्या।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

इश्क कत्ल और खूनी खेल,महिला की गोली मारकर हत्या।

Share
Share

पूर्व पति सहित तीन लोगों पर लगा हत्या की आरोप,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व पति ने अपने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के महोगोदवा टोला की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।हत्या इतनी नृशंस थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला, प्रेम प्रसंग और रंजिश से जुड़ा हुआ है।पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

मृतका की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी योगेन्द्र भुईयां की 25 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है । मृतका और उसकी पांच वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी एक साथ सोमवार देर शाम घर से 100 मीटर की दूरी में एक कुएं से पानी भरने गई थी। तभी तीन आरोपी वहां आ धमके और महिला को सीधे गोली मार दी। जिससे मृतका अचेत होकर वही गिर गई,जबकि तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर रोते बिलखते घर की ओर पहुंची मृतका की बेटी ने इसकी जानकारी दी। जानकारी पर ग्रामीण कुएं की ओर दौड़े जहां पाया कि महिला की हत्या हो गई है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने हंटरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पूनम के वर्तमान पति योगेंद्र भुइयां ने थाने में आवेदन देकर इस नृशंस हत्या का सीधा आरोप पूनम के पूर्व पति किशोरी भुइयां और उसके दो दोस्तों पर लगाया है। किशोरी भुइयां कुरखेता का रहने वाला है। योगेन्द्र ने बताया कि पूनम की पहली शादी किशोर भारती कुरखेता निवासी से हुई थी। उसे पति पसंद नहीं था इसलिए मेरे साथ भाग गई,पंचायत में फैसला होने के बाद हम दोनों ने छः वर्ष पूर्व शादी रचा ली। जिसे लेकर किशोरी लगातार गुस्से में था और पूनम के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। योगेंद्र ने आवेदन में मृतका पर किशोरी के द्वारा जान से मारने की भी धमकी का आरोप लगाया है। योगेन्द्र का कहना है कि किशोरी ने रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चतरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि हमें रात में सूचना मिली थी कि एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला पूर्व पति द्वारा अंजाम दिया गया प्रतीत होता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना ने समाज में रिश्तों के बीच बढ़ती नफरत को उजागर कर दिया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...