Home झारखण्ड असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।
झारखण्डराज्य

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।

Share
Share

असम । असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। एक ओर असम में सघन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ जनता की व्यापक गोलबंदी जारी है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भविष्य की ठोस रणनीति पर लगातार मंथन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में असम विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी के साथ असम चुनाव के सीनियर ऑब्ज़र्वर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम चुनाव के सीनियर ऑब्ज़र्वर भूपेश बघेल, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री एवं सीनियर ऑब्ज़र्वर डी. के. शिवकुमार तथा झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं असम चुनाव के सीनियर ऑब्ज़र्वर बंधु तिर्की विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में असम में चल रहे जनसंपर्क अभियान, राज्य सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश तथा असम के जमीनी मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए आगामी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

इस अवसर पर स्क्रीनिंग कमिटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी द्वारा नेताओं को विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...