Home मध्य प्रदेश निलंबन के विरोध में कर्मचारी संघ,आंदोलन की चेतावनी।
मध्य प्रदेशराज्य

निलंबन के विरोध में कर्मचारी संघ,आंदोलन की चेतावनी।

Share
Share

निलंबन के विरोध में कर्मचारी संघ,बहाली नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की जबलपुर ले जाते समय मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 5 फरवरी को परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया था। इसके बाद अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स और एक स्टोर इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। अब इस निलंबन के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सामने आया है। संघ ने कलेक्टर को आवेदन देकर दोनों कर्मचारियों की बहाली की मांग की है। कर्मचारी संगठन का आरोप है कि निर्दोष महिला कर्मचारियों को एकतरफा कार्रवाई का शिकार बनाया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बहाली नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले असर की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...