Home झारखण्ड साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने का प्रस्ताव।
झारखण्डराज्य

साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने का प्रस्ताव।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने रुर्बन मिशन के अभिसरण एवं सीजीएफ मद के तहत हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाब निर्माण योजना के क्रियान्वयन से संबंध में बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने टुंडी प्रखंड में साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने की योजना पर विचार करने का प्रस्ताव रखा। उपायुक्त ने कहा कि टुंडी प्रखंड में बहुतायत में सुखे साल के पत्ते पाए जाते हैं। इन पत्तों से ब्रिकेट का निर्माण करने से ग्रामीणों को भी लाभ होगा और पर्यावरण के लिए भी यह अनुकूल रहेगा।

बैठक में बलियापुर प्रखंड के पलानी में रुर्बन पार्क एवं ओपन जिम लगाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बलियापुर के कुसमाटांड में हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभास चन्द्र दास, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, जिला तकनीकी विशेषज्ञ डॉक्टर रवि शंकर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संवेदकों पर हो रहा था अन्याय,न्यायपालिका ने किया न्याय – अकाश रवानी

धनबाद । उच्च न्यायालय झारखंड के द्वारा न्यायमूर्ति राजेश कुमार की अदालत...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय का निरीक्षण।

25 अप्रैल तक कार्यालय व गोदाम हैंडोवर करने का निर्देश। धनबाद ।...

जलपरी शो को लेकर युवतियों ने ठेकेदार पर पैसे न देने का आरोप लगाया,FIR दर्ज।

अलीगढ़ । नुमाइश (प्रदर्शनी) में चल रहे जलपरी शो में हिस्सा लेने...

पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

अलीगढ़ । अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी में पति-पत्नी ने फांसी...