रांची । गुरुवार को सिमलिया हाजी चौक रांची मैदान में आयोजित लीजेंड प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में “द देशी लीजेंड” टीम की ओर से खेलते हुए बाबुल रैयान उर्फ तन्नु ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।बाबुल रैयान ने महज़ 33 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस तूफानी पारी में चार छक्के और पाँच चौके शामिल रहे। तन्नु की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत “द देशी लीजेंड” टीम ने 12 ओवर में 120 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी “किंग्स इलेवन” की टीम दबाव में नजर आई और निर्धारित ओवरों में केवल 80 रन ही बना सकी।द देशी लीजेंड टीम की कसी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने किंग्स इलेवन टिक नहीं पाई।विस्फोटक बल्लेबाज़ी और शानदार पारी के लिए बाबुल रैयान उर्फ तन्नु को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।मैदान पर मौजूद दर्शकों ने उनकी पारी की जमकर सराहना की।इस जीत के साथ द देशी लीजेंड टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।
Leave a comment