Home झारखण्ड रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया स्वागत।
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया स्वागत।

Share
Share

लोहरदगा । बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने के लिए भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बुके और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र हर्षित साहू ने भी हरभजन सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट पर समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों की उत्साहित भीड़ ने ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से उनका स्वागत किया। हरभजन सिंह ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और टूर्नामेंट के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट पिछले कई दिनों से रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना हुआ है। जिले के बीएस कॉलेज मैदान में खेले जा रहे इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। समापन समारोह 13 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हरभजन सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समापन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

धनबाद । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं...

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में...

जनपद पंचायत डिंडौरी की सामान्य सभा की बैठक का हुआ बहिष्कार।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । डिंडोरी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक...

डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे...