Home झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने की शिष्टाचार भेंट।
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने की शिष्टाचार भेंट।

Share
Share

स्व निर्मित कैंसर उपचार मशीन की दी विस्तृत जानकारी।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में स्वास्थ्य संरचना को कर रहे मजबूत,कैंसर मरीजों को अपने ही राज्य में इलाज की अत्याधुनिक सुविधा मिले,सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार।

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है।आज देश- विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है।इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा- कैन्सर रोगियों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा।

कैंसर मरीजों को अपने ही राज्य में इलाज की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठा रहे ठोस कदम – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे है। अस्पतालों में जांच और इलाज की की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या काफी चिंतित करने वाला है। इस रोग से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे।

विदित हो कि श्री वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं।वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं। सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित कैंसर उपचार मशीन आज देश के साथ विदेशों के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में उपयोग हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

धनबाद । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं...

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में...

जनपद पंचायत डिंडौरी की सामान्य सभा की बैठक का हुआ बहिष्कार।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । डिंडोरी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक...

डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे...