Home झारखण्ड डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा।
झारखण्डराज्य

डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा।

Share
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने गुरुवार की देर शाम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक तथा बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में उन्होंने मतदान कर्मियों के लिए आने जाने के मार्ग पर पुख्ता इंतजाम करने, मतपेटियां लेकर आने वालों के लिए बाधा मुक्त मार्ग बनाने, पोलिंग सामग्री रिसीव करने के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही काउंटिंग हॉल, स्ट्रांग रूम, रिजर्व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

इसके बाद बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैयार हो रहे डिस्पैच सेंटर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा निर्वाची पदाधिकारियों के बैठने का स्थान, वाहनों की पार्किंग, कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

धनबाद । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं...

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में...

जनपद पंचायत डिंडौरी की सामान्य सभा की बैठक का हुआ बहिष्कार।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । डिंडोरी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक...

उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...