Home झारखण्ड जिला स्तरीय मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन।
झारखण्डराज्य

जिला स्तरीय मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के अवसर पर 13 फरवरी 2026 को पर्जन्य बी एड कॉलेज, बलियापुर, धनबाद में जिला स्तरीय मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक धनबाद अमित कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को केवाइसी एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सन्नी श्रीवास्तव, प्रबंधक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री रवि कुमार लोहानी, वित्तीय साक्षरता केंद्र बैंक ऑफ इंडिया के राजेंद्र कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र झारखंड ग्रामीण बैंक के लवली पंडित, सीएफएल प्रतिनिधि एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मी एवं पर्जन्य बी एड कॉलेज के शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन को केवाईसी अद्यतन कराने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यह बैंकिंग सुरक्षा की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से बैंक ग्राहकों की पहचान सत्यापित करता है और धोखाधड़ी, फर्जी खातों तथा साइबर अपराधों पर नियंत्रण संभव होता है।

शिविर में विशेष रूप से समय-समय पर केवाइसी अपडेट कराने की अनिवार्यता, आधार, पैन, फोटो एवं पता प्रमाण की सही जानकारी देना, निष्क्रिय / डॉर्मेंट खातों को पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया, मोबाइल नंबर अपडेट रखने का महत्व, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई एवं एटीएम का सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी, फिशिंग लिंक एवं ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव पर जानकारी दी गई।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, किसान, व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और केवाइसी प्रक्रिया, दस्तावेजों एवं बैंकिंग सुरक्षा से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...