Home झारखण्ड प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,सोशल मीडिया पर एमसीएमसी की नजर।
झारखण्डराज्य

प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,सोशल मीडिया पर एमसीएमसी की नजर।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कोषांग का गठन किया गया है। कोषांग में 24 घंटे प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा चुनाव को लेकर प्रसारित एवं प्रचारित पेड न्यूज़, फेक न्यूज पर नजर रखी जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव करना आयोग का उद्देश्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर, विशेष कर सोशल मीडिया में, किसी धर्म, जाति, समुदाय इत्यादि को आहत करने वाले समाचार को पत्रकारिता आचरण 2022 का उल्लंघन माना जाएगा। चुनाव आयोग ने भी स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुए इसे एमसीएमसी का उल्लंघन मानकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसलिए मीडिया को इसके मानदंडों का पालन करना है। सोशल मीडिया को स्वतंत्रता एवं निष्पक्ष निर्वाचन की भावना बनाए रखते हुए समाचारों का प्रसार करना है। चुनाव आयोग की व्यवस्था को लेकर फेक या भ्रामक समाचार को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...