Home झारखण्ड अपर समाहर्ता मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व राजकीय पॉलिटेक्निक में लिया तैयारियों का जायजा।
झारखण्डराज्य

अपर समाहर्ता मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व राजकीय पॉलिटेक्निक में लिया तैयारियों का जायजा।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तथा राजकीय पॉलिटेक्निक का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

सबसे पहले अपर समाहर्ता ने मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चुनाव सामग्री के डिस्पैच की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैलट बॉक्स व मैटेरियल रखने के स्थान का निरीक्षण किया तथा पर्याप्त संख्या में बेंच एवं डेस्क लगाने तथा पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कार्मिक कोषांग, मेडिकल कैंप के लिए चिह्नित स्थानों पर स्पष्ट अक्षरों में साइनबोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

इसके बाद अपर समाहर्ता ने राजकीय पॉलिटेक्निक में रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने रिसीविंग सेंटर के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर एवं सेकंड फ्लोर में 11 निर्वाची पदाधिकारियों के अनुसार बनाए गए ब्रजगृह एवं काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रजगृह से काउंटिंग हॉल तक मतपेटिका लेकर आने जाने वाले चुनाव कर्मियों के लिए बन रहे मार्ग, काउंटिंग हाल के पार्टीशन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नियाज अहमद, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार, आईटी मैनेजर रुपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल, जिला उद्योग केंद्र के आदित्य चौधरी, डीआरडीबी के संतोष सिन्हा, राजस्व विभाग के सुशील कुमार सिन्हा, राम विलास राम व अन्य लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

खनियांधाना में निकला बालक तीर्थंकर का भव्य जुलूस।

कुबेर इंद्र ने की रत्नों की वर्षा,नगर में बांटी गई मिठाई,पाण्डुक शिला...

भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल फेयर मीट फैक्ट्री के GM सहित 10 गिरफ्तार।

अलीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी SSP ने किया खुलासा। अलीगढ़ ।...

जन सुविधा केंद्र संचालक से हुई लुट का पुलिस ने किया खुलासा।

रायबरेली । बीती छह फ़रवरी को गदागंज थाना इलाके में हुई लूट...

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें।

रायबरेली । जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अमांवा ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में...