Home झारखण्ड गरीब मरीज का सदर अस्पताल में हुआ निःशुल्क उपचार।
झारखण्डराज्य

गरीब मरीज का सदर अस्पताल में हुआ निःशुल्क उपचार।

Share
Share

धनबाद । सदर अस्पताल में एक अत्यंत गरीब मरीज को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। मरीज का उपचार आयुष्मान भारत कार्ड से किया गया। यदि मरीज यह ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराते तो उन्हें लगभग 40 से ₹50000 का खर्च आता।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि कतरासगढ़ के रानी बाजार निवासी 42 वर्षीय कुसुम देवी लंबे समय से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव (अधिक महवारी) की समस्या से परेशान थीं। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। पति के निधन के बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी, जिससे बेहतर इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था।

इस दौरान उन्होंने सहींया के माध्यम से सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार प्रसाद से संपर्क किया। जांच के उपरांत बच्चेदानी में गांठ एवं सर्वाइकल पॉलिप पाए गए। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ऑपरेशन की सलाह दी गई।

तत्पश्चात डॉ. संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में, निश्चेतक डॉ. आनंद एवं ओटी सहायक मधुसूदन के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पश्चात मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है।

उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों में इस प्रकार की शल्य चिकित्सा पर लगभग 40,000 से 50,000 रुपये तक का खर्च आता है, परंतु मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण सदर अस्पताल में उनका पूरा उपचार निःशुल्क किया गया। मरीज एवं उनके परिजनों ने सदर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा टीम एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपाधीक्षक ने कहा कि सदर अस्पताल गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...