Home झारखण्ड बेलगड़िया निवासियों को रोजगार प्रदान करने के लिए लगाया जाएगा उद्योग।
झारखण्डराज्य

बेलगड़िया निवासियों को रोजगार प्रदान करने के लिए लगाया जाएगा उद्योग।

Share
Share

धनबाद । बेलगड़िया निवासियों को प्रशिक्षित करके रोजगार प्रदान करने के लिए टाउनशिप के पास उद्योग लगाया जाएगा।

उद्योग लगाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय में आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी विस्तृत चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण में 18 से 30 वर्ष के 500 से 600 लोगों को प्रशिक्षण देकर उद्योग में रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का एजुकेशन प्रोफाइल भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि योजना के प्रथम चरण में छोटा उद्योग लगाया जाएगा। तत्पश्चात एक बड़ा उद्योग भी स्थापित किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक विस्थापितों को रोजगार मिलेगा।

बैठक में आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि उड़ीसा के कटक-भुवनेश्वर के बीच में एक उद्योग स्थापित किया है। जहां चार से पांच हजार लोगों को रोजगार मिला है। बिहार के बेगूसराय में भी एक योजना अपने अंतिम चरण में है। इसके शुरू होते ही आसपास के हजारों लोग रोजगार से जुड़ जाएंगे।

योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ने जेआरडीए को फिर से एजुकेशन प्रोफाइल का सर्वे करने का निर्देश दिया। जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया जा सके।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स) के.वी. सुनील कुमार, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मुकेश मेहता, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स) के.के. विजय कुमार, जेआरडीए व बीसीसीएल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलवामा शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च।

धनबाद । पुलवामा बलिदानियों की याद में शनिवार की शाम केयर फॉर...

एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार।

कानपुर देहात ।जनपद कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब...