धनबाद । बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत बड़की बौआ सिंह टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव समिति के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ एवं मुख्य अतिथियों व गणमान्य जनों को समिति के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
झंकार ग्रुप के कलाकारों ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने गीत संगीत एवं प्रस्तुतियों से खूब झुमाया।ग्रामीणों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।मंच का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,शिवनंदन महतो,साधु महतो,समाजसेवी महेंद्र सिंह,नंदू सिंह,दयानंद महतो,संतोष रवानी,गणेश रवानी,समिति के अध्यक्ष फागू महतो,सचिव अशोक गोस्वामी,सदस्य विमलेश सिंह,सरोज सिंह,उमेश गोस्वामी,अनिल गोस्वामी,बंटी सिंह,अमित गोस्वामी,गुरबचन सिंह,राहुल सिंह,किरण लाइट एंड साउंड के जगरनाथ रवानी एवं कलाकार खेमा रानी,कोयल रानी,आनंद,हास्य कलाकार केडी सुपर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
Leave a comment