Home Breaking News Top News 15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
Top News

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Share
Share

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला नगर रिक्रिएशन क्लब धनबाद में “पुलवामा के अमर वीरों को समर्पित” रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में किया गया।उपस्थित जनसमूह ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुल 15 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से अर्जुन कुमार महतो, मनीपुरण कुमार, संदीप पंडित, अरुण कुमार, सागर पंडित सहित अन्य रक्तवीर शामिल रहे।रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि “रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस सफल आयोजन में आयोजनकर्ता राम बाबु कुमार एवं साहेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं समर्पण से शिविर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान, सोशल मीडिया प्रबंधक शिवम चौधरी, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं प्रवीन प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में SJAS ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। ब्लड बैंक टीम में डॉ आलोक कुमार , सुदीप पांडे , लीना जैसवाल (टेक्निकल सुपरवाइजर), मनजीत कुमार, मुन्ना रजक , दुर्गा झा एवं राजू रजक शामिल रहे।जिनके सहयोग से रक्त संग्रह की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।
संस्था की ओर से सभी रक्तवीरों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प दोहराया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
“शहीदों का सम्मान – रक्तदान अभियान” के इस संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...